MP News: दिवाली के पहले मिलेगा सभी शासकीय सेवकों, आउटसोर्स कर्मियों को वेतन, वित्त विभाग ने जारी किये निर्देश - MP Khas Khabar

Breaking News

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, October 21, 2022

MP News: दिवाली के पहले मिलेगा सभी शासकीय सेवकों, आउटसोर्स कर्मियों को वेतन, वित्त विभाग ने जारी किये निर्देश


भोपाल वेब रिपोर्ट: मध्य प्रदेश के करीब साढ़े सात लाख शासकीय सेवकों का वेतन और आउटसोर्स कर्मचारियों को प्रदेश की शिवराज सरकार ने दीपावली का उपहार दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अक्टूबर का वेतन दिवाली के पूर्व देने की घोषणा की है। वित्त विभाग ने भी इस संबंध में सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं एवं सभी कोषालय अधिकारियों को वेतन भुगतान के लिए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में प्रदेश के सभी कर्मचारी संगठनों ने राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के माध्यम से सरकार से मांग की थी।

आदेश की कॉपी

ज्ञात हो कि वित्त विभाग द्वारा मध्यप्रदेश कोषालय संहिता 2020 में दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए निर्णय लिया गया है कि अक्टूबर 2022 के वेतन, मानदेय /पारिश्रमिक का भुगतान जो नवंबर 2022 में देय है उसे दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए दीपावली के पहले (24 अक्टूबर) को कर दिया जाए। साथ में यह भी निर्णय लिया गया है कि आउटसोर्स एजेंसी को भी माह अक्टूबर हेतु व्यवसायिक सेवाओं के लिए आउटसोर्स कर्मियों के पारिश्रमिक का भुगतान दीपावली के पहले किया जाये। वही राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रम, विश्वविद्यालय, स्थानीय निकाय, स्वशासी निकायों आदि संस्थानों को भी कहा गया है कि वे अपने संस्थानों की वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए शासन के निर्देशानुसार कार्रवाई पर विचार कर सकते हैं।

आपको बता दें प्रदेश में प्रतिमाह कर्मचारियों के वेतन पर लगभग तीन हजार करोड़ रुपये व्यय होते हैं। इसके लिए विभागों द्वारा ट्रेजरी में बिल लगाए जाते हैं और प्रतिमाह एक तारीख को वेतन सीधे कर्मचारियों में खातों में अंतरित हो जाता है। चुकी दीपावली 24 अक्टूबर को है इसलिए कर्मचारी संगठनों ने वेतन समयपूर्व देने की मांग की थी

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here